हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने युवती से दुष्कर्म के दोषी को सुनाया 10 साल का कारावास
युवती से दुष्कर्म के मामले में जिला एवं सेशन न्यायाधीश तनवीर चौधरी ने शुक्रवार को एक जने को दोषी करार दिया। उसे दस साल कारावास की सजा सुनाई तथा कुल 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। जुर्माना अदा नहीं करने पर दोषी को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। राज्य की ओर से लोक अभियोजक मनोज कुमार शर्मा ने पैरवी की।