सिमरी: नवरंग राय के डेरा में 10 वर्षीय बच्ची की गंगा में डूबने से मौत, यूडी प्राथमिकी दर्ज
Simri, Buxar | Apr 3, 2026 नवरंग राय के डेरा की एक 10 वर्षीय बच्ची की गंगा में डूब जाने से मौत हो गई। उसका शव बरामद होने के 24 घंटे बाद भी कोई जनप्रतिनिधि दरवाजे पर नहीं पहुंचा। इससे परिजन आहत है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शुक्रवार की सुबह 9 बजे मृतका की दादी ने बताया कि अबतक ना ही कोई आया न हमारी किसी ने मदद की।