धामपुर: नहटौर क्षेत्र के गांव सादात नगर उर्फ़ डूंडाखेड़ी में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला
Dhampur, Bijnor | May 14, 2026 गुरुवार की सुबह 9:00 बजे गांव के पास ही एक पेड़ पर गांव सादात नगर उर्फ डूंडाखेड़ी के अंकुल का शव लटका हुआ मिला। बताया जाता है कि अंकुल का गांव की एक महिला से प्रेम प्रसंग था और वह उसके साथ हरिद्वार में रह रहा था। बुधवार को ही वह घर आया था पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।