गोला: उरुवा बाजार में ग्राहकों की लोन प्री-पेमेंट राशि का लाखों रुपये गबन, संगम मैनेजर समेत 2 कर्मचारी शामिल
गोरखपुर के उरुवा बाजार थाना पुलिस ने भारत फाइनेंसियल इन्क्लूजन लिमिटेड की उरुवा शाखा में ग्राहकों की लोन प्री-पेमेंट राशि के गबन के मामले में दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, संगम मैनेजर धनंजय कुमार मद्धेशिया ने 474 खातों से 7.90 लाख रुपये और कर्मचारी इंद्रजीत कुमार ने 61,262 रुपये का गबन किया।