कन्नौज: गुरसहायगंज में व्यापारी लूट और हत्या मामले में बदमाशों को पकड़ने वाली थाना और एसओजी टीम को पुलिस लाइन में मिला सम्मान।
गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गुरसहायगंज थाना और एसओजी टीम को सम्मान मिला। थाना क्षेत्र में हुई व्यापारी लूट और हत्या के मामले में बदमाशों को गिरफ्तार करने में दोनों टीमों के सदस्यों का प्रमुख रोल था। प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने दोनो टीमों के सदस्यों को आज प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।