महोबा: रिवई गांव में 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | May 24, 2026 28 वर्षीय युवक वीर सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव फंदे से लटकता मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक विवाहित था और उसके तीन छोटे बच्चे हैं। सूचना पर पहुंची कबरई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।