हाथरस: मुरसान के गांव गदायी में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे से मची भगदड़, वीडियो हुआ वायरल
मुरसान थाना क्षेत्र के गांव गदाई में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर गाली गलौज के बाद लाठी डंडे चले जिससे गांव में भगदड़ मच गई और लोग अपने घरों में छुप गए इस मारपीट का वीडियो बृहस्पतिवार सुबह 11:30 बजे के लगभग काफी तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और पुलिस ने इस मामले में लोगों को हिरासत में लिया