फूलपुुर: अष्टधातु मूर्ति प्रकरण में फूलपुर थाने पर प्रदर्शन, जांच तेज करने की मांग
फूलपुर, प्रयागराज। सोमवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार शेखपुर मोहल्ले के अष्टधातु मूर्ति प्रकरण को लेकर स्थानीय लोगों और हिंदू कार्यकर्ताओं ने फूलपुर थाने के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच, कथित रूप से गायब बताई जा रही अष्टधातु की मूर्ति की बरामदगी और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।