मुरादाबाद: पाकबड़ा थाना क्षेत्र में रॉन्ग साइड आ रहे डंपर ने सामने से आ रहे बाइक सवार दंपत्ति को कुचला, दंपत्ति की मौके पर हुई मौत
लोधीपुर में हुए एक्सीडेंट में एक दंपती की मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे पर पाकबडा थाना क्षेत्र में लोधीपुर गांव के पास हुआ। सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। कुंदरकी थाना क्षेत्र के रहने वाले योगेश कुमार (25 साल) की शादी 10 जून 2023 को असमोली थाना क्षेत्र की रहने वाली हिमांशी के साथ मे हुई थी।