मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई , हादसे में बाइक सवार युवक की हुई मौत
कटघर थाना क्षेत्र में फैक्ट्री से खाना खाने घर जा रहा एक सिक्योरिटी गार्ड सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आया गया, जहां युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही युवक की फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी लगी थी।