कोठी महल: माधव नगर थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑटो-रिक्शा में छूटा महिला का ₹20 हजार मूल्य का सामान खोजकर लोटाया
संवेदनशील पुलिसिंग का परिचय देते हुए थाना माधव नगर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑटो-रिक्शा में छूटा महिला का करीब 20 हजार रुपये मूल्य का सामान खोजकर सुरक्षित लौटाया। फरियादी श्रीमती जया किशोर खरीदारी के बाद नए कपड़ों का बैग ऑटो में ही भूल गई थीं। सूचना मिलते ही पुलिस ने कंट्रोल रूम के सहयोग से विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संबंधित ऑटो-रिक