एटा: गांव गोवरा में छत पर टहलने गई विवाहिता को लगा करंट, बेहोश होकर गिरी, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी
जनपद एटा के थाना मिरहची क्षेत्र के गांव गोबरा में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। घर की छत पर टहलने गई एक 25 वर्षीय विवाहिता रचना पत्नी सोनू अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गई। करंट इतना तेज था कि महिला बेहोश होकर छत पर ही गिर पड़ी। घटना से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल महिला को लेकर एटा स्थित वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उस