चितरंगी: बैढ़न कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवरी निवासी एक 16 वर्षीय किशोर की करंट लगने से हुई मौत
कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के ग्राम देवरी निवासी एक 16 वर्षीय किशोर आज दोपहर घर के बाहर मोटर पंप चलाते वक्त बिजली करंट लगा और उसकी मौत हो गई पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम देवरी निवासी उम्र 16 वर्ष नहाने के लिए घर से बाहर लगे मोटर पंप को चालू करने गया था जहां बिजली करंट लगने से उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस मर्ग कायम कर घटना की विवेचना कर रही है।