नर्मदापुरम: नर्मदापुरम सांसद ने दी जानकारी: अयोध्या से लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक बुधवार को नई ट्रेन का होगा शुभारंभ
नर्मदापुरम–नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र को एक बड़ी रेल सौगात मिलने जा रही है। बुधवार, 29 अप्रैल को अयोध्या से लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक चलने वाली नई ट्रेन का शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत चलने वाली एक साप्ताहिक ट्रेन को प्रतिदिन संचालित किए जाना है।