महाराजगंज: बछरावां रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य में गड़बड़ी देख, रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी का पारा चढ़ गया
12 जून शुक्रवार की दोपहर 2 बजे रेलवे स्टेशन पर नवनिर्माण कार्य को देखने के लिए पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने अव्यवस्थाओं को देखकर पारा चढ़ गया। हाल ही मे लगाए गए पेड़ सूखे दिखाई पड़े। निर्माण कार्य मे खामियां देखने को मिली। जिम्मेदारों को सख्त हिदायत देते हुए कार्यवाही करने की भी बात कही। आगामी दिनों मे लोकार्पण के बारे मे तिथिया निर्धारित की जाएगी।