पटना ग्रामीण: पटना: NEET छात्रा की मौत पर सियासी घमासान, तेज प्रताप यादव ने लगाया बड़ा आरोप
पटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की मौत को लेकर राजनीति थमने का नाम नही ले रहा है बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने इस मामले को बलात्कार के बाद हत्या करार देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि इस घटना में सत्ता में बैठे नेताओं के पुत्र शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनियोजित अपराध है।