मुरलीगंज: भतखोड़ा में एक संयुक्त परिवार के घर में लाखों की चोरी
भतखोड़ा में एक संयुक्त परिवार के घर में लाखों की चोरी की घटना घटित हुई है. इस बाबत बताया गया कि भतखोड़ा वार्ड संख्या तीन में चोरी की बड़ी घटना को चोरों ने अंजाम दिया. उक्त मामले में मुरलीगंज थाना में आवेदन देने के दौरान पीड़ित चंद्र भूषण कुमार ने बताया कि चोरों द्वारा मकान के उपरी मंजिल पर विभिन्न कमरों के ताले को काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया.