बेरो: पाड़हा मेला में बढ़ेंगी सुविधाएं, झारखंड युवा मंच ने संभाली जिम्मेदारी
Bero, Ranchi | May 26, 2026 3 जून को होने वाले ऐतिहासिक पाड़हा मेला की तैयारियों के बीच झारखंड युवा मंच ने मेला परिसर में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल की है। केंद्रीय अध्यक्ष मसुद आलम ने महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 20 शौचालय, 10 प्याऊ और एक बोरिंग लगाने की घोषणा की। साथ ही पुराने शौचालयों की मरम्मत के लिए आर्थिक सहयोग भी दिया गया।