बहराइच: बहादुर चक के पास ट्रक ने टेंपो को मारी ठोकर, हादसे में तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर
जिले के बहराइच-बलरामपुर मार्ग के बहादुर चक पास तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में ठोकर मार दी। इस हादसे में टेंपो पर सवार तीन लोग घायल हो गए। जिसमें दो की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि दोनों धरसवा दुकान पर जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ है।