बरेली: राम मंदिर में करोड़ों की 'कथित चोरी' पर बवाल, बरेली में शिवसेना ने CBI जांच की मांग की, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
शिवसेना पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई ने अयोध्या स्थित भगवान श्रीराम मंदिर में कथित करोड़ों रुपये की चोरी के मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर बरेली में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया कि मामले में अब तक दोषियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। शिवसेना नेताओं ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई