लखीमपुर: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जिला महिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने आज शनिवार को लखीमपुर खीरी जिले के जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों, ओपीडी, लेबर रूम और दवा वितरण केंद्र का जायजा लिया है।