लखीमपुर: लखीमपुर सीतापुर रोड पर अमृत सरोवर के पास ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत
लखीमपुर खीरी जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज शनिवार को फरधान थाना क्षेत्र के अंतर्गत नरदवल पुरवा गांव निवासी रहमत अली पुत्र मासूम अली जो जिला अस्पताल में होमगार्ड के रूप में ड्यूटी के लिए बाइक पर सवार होकर जा रहे थे लखीमपुर सीतापुर रोड पर अमृत सरोवर के पास सड़क दुर्घटना में होमगार्ड रहमत अली की मौत हो गई है।