सिमडेगा: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तामड़ा गांव में 30 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तामड़ा गांव में मंगलवार के सुबह 30 वर्षीय ज्ञान प्रकाश डुंगडुंग नामक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिमडेगा भेज दिया ।बताया गया की 2 दिन पूर्व ही युवक घर आया था और किसी बात को लेकर फांसी लगा ली।