बेंगाबाद: भाजपा नेताओं ने अतिक्रमण हटाओ अभियान पर उठाए सवाल, ठेला दुकानदारों से वसूली का लगाया आरोप
गिरिडीह नगर निगम और यातायात पुलिस की ओर से चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान पर भाजपा नेताओं ने गुरुवार को 2 बजे सवाल खड़ा किया है। बार एसोसिएशन के महासचिव सह भाजपा नेता चूनुकांत और भाजपा नगर अध्यक्ष सिंकु सिंहा समेत अन्य लोगों ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रशासन की अच्छी व्यवस्था है।