खागा: खागा के कंपोजिट विद्यालय में विधायक ने मेघावी बच्चों को बांटे पुरस्कार, कहा- बच्चे पढ़कर करेंगे देश का नाम रोशन
Khaga, Fatehpur | Apr 17, 2026 खागा तहसील क्षेत्र में प्रदेश सरकार के आदेशानुसार आज शुक्रवार को कम्पोजिट विद्यालय बरकतपुर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ इस दौरान मुख्यातिथि खागा विधायक श्रीमती कृष्णा पासवान व खागा चेयरमैन श्रीमती गीता सिंह ने क्लास में अच्छे नंबर से पास होने वाले मेधावी बच्चों को अपने हाथों से प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया