कुटुंबा: भारत स्वाभिमान योग समिति के तत्वावधान में पंचदेव धाम चपरा में भव्य कार्यकर्ता महासम्मेलन का आयोजन
भारत स्वाभिमान योग समिति के तत्वावधान में रविवार को पंचदेव धाम, चपरा में भव्य कार्यकर्ता महासम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें हजारों कार्यकर्ता व श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वाभिमान जागरण, योग का विस्तार और भारतीय ज्ञान परंपरा को पुनर्स्थापित करना रहा।