मंगलवार को पवारखेड़ा स्थित ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रीति चिरगानिया के निज निवास पर आयोजित सत्यनारायण भगवान की कथा के कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नर्मदा पुरम नीतू यादव शामिल हुई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने विधि-विधान से भगवान सत्यनारायण की पूजा-अर्चना की और कथा श्रवण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।