कोंडागांव: NH-30 पर सड़क हादसे में पुलिस का जवान घायल, बेहतर उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल से जिला अस्पताल किया गया रिफर
कोंडागांव जिले के फरसगांव नगर के नेशनल हाईवे 30 छोड़े मोड़ के पास मंगलवार की शाम करीब 7 बजे सड़क हादसे में पुलिस का जवान ग्राम आलोर निवासी महेंद्र कोर्राम बाइक से गिरकर घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु तत्काल फरसगांव का अस्पताल लाया गया, घायल जवान के सर और चेहरे में चोट आने के चलते प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया।