गयाजी शहर में इन दिनों बाइक सवार उचक्कों का खौफ लगातार बढ़ता हीं जा रहा है। बीते 24 घंटों में कोतवाली और मगध मेडिकल थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग महिलाओं से सोने की चेन छीनने की घटनाएं सामने आई हैं।पुलिस के वरीय अधिकारी ने आज दिनांक 5 दिसंबर शुक्रवार की रात 9:00 बजे बताया मामले में कार्रवाई की जा रही है।