सिरोही: नया सानवाड़ा में आकाशीय बिजली का कहर, दुधारू भैंस की मौत से गरीब परिवार पर टूटा संकट
Sirohi, Sirohi | Jun 27, 2026 जिले के नया सानवाड़ा गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक दुधारू भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से एक गरीब परिवार की आजीविका का प्रमुख सहारा छिन गया और परिवार गहरे आर्थिक संकट में आ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नया सानवाड़ा निवासी नारायण सिंह राणावत के कृषि कुएं पर कार्य करने वाली काली देवी की दुधारू भैंस खेत के पास बंधी हुई थी। इसी दौरान