ऊंचाहार: दुखी का पुरवा गंगश्री गाँव में यूकेलिप्टस के पेड़ों को उखाड़ने का आरोप, पुलिस से की गई शिकायत
ऊँचाहार-दबंगों द्वारा भूमिधरी जमीन पर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ों को उखाड़े जाने की शिकायत पुलिस से की गई है। दुखी का पुरवा गंगश्री गाँव अजय कुमार ने बताया कि भूमिधरी जमीन पर 120 यूकेलिप्टस के पेड़ लगाये थे,आरोप है कि गाँव के तीन लोगों ने जबरन पेड़ों को उखाड़कर फेंक दिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी सोमवार को पीड़ित ने तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की।