किशनगढ़ बास: खैरथल जिले में 2 जुलाई को 6 ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर, आमजन की समस्याओं का होगा निस्तारण
Kishangarhbas, Alwar | Jul 1, 2026
खैरथल जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने बुधवार दोपहर 3 बजे बताया कि 12 जून से 15 जुलाई तक ग्रामीण सेवा शिविर2026 का आयोजन किया जा रहा है शिवर में राजस्व विभाग सहित कुल 22 विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। 2 जुलाई को किशनगढ़ बास की ग्राम पंचायत माचा स्थित अटल सेवा केंद्र व कोटकासिम की ग्राम पंचायत उजौली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिविर लगेगा।