सांगोद: सांगोद थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल फिसलने से एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, MBS अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sangod, Kota | Feb 4, 2025 जिले के सांगोद थाना इलाके में कोटा मार्ग पर सोमवार व मंगलवार की मध्य रात 12 बजे एक मोटरसाइकिल सवार युवक मोटरसाइकिल से फिसलने पर गम्भीर घायल हो गया। एमबीएस अस्पताल के पुलिस चौकी हेड कांस्टेबल रामेश्वर मीणा ने बताया कि युवक रोहित पुत्र बहादुर मोटरसाइकिल से घाना हेड़ा अपने गांव जा रहा था कि मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसलने से घायल हो गया।