जगदलपुर: बस्तर में पहली बार डर्ट बाइक रेस का हुआ भव्य आयोजन, 300 से ज्यादा बाइकर्स ने दिखाए रोमांचक करतब
जगदलपुर शहर में रोमांच और रफ्तार का जबरदस्त नज़ारा देखने को मिला जहां बस्तर में पहली बार डर्ट बाइक रेस का भव्य आयोजन किया गया। इस इवेंट में दूर-दूर से आए राइडर्स ने अपनी दमदार बाइकिंग स्किल्स का प्रदर्शन किया। ऊबड़-खाबड़ ट्रैक, तेज मोड़ और मिट्टी से भरे रास्तों पर बाइकर्स ने संतुलन और स्पीड का बेहतरीन तालमेल दिखाया।दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी।