बरही: बरही पुलिस ने ग्राम बहिरघटा में अवैध परिवहन करते तीन ट्रैक्टरों को पकड़ा, मचा हड़कंप
Barhi, Katni | May 19, 2026 बरही थाना क्षेत्र के ग्राम बहिरघटा अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टरों को पुलिस ने पकड़ा है जिससे हड़कंप मचा है थाना प्रभारी अरविंद चौबे के नेतृत्व में पुलिस के द्वारा छापामार कार्रवाई करते हुए नदी से लेकर आ रहे ट्रैक्टरों को रोक कर जांच किया चालकों से रेत संबंधित पूछने पर कोई कागजात पेश नही किया पुलिस ने ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना में खड़ा कराया