बहराइच: कोतवाली नगर पुलिस ने पुलिस टीम पर हमले से संबंधित मुकदमे में वांछित 2 अभियुक्ताओं को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र मे पुलिस टीम पर हमला करने से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रही दो अभियुक्ताओं को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को दोनों अभियुक्ताओं की गिरफ्तारी की गई है। जिसके बाद उनका मेडिकल परीक्षण करने के उपरांत न्यायालय रवाना कर दिया गया है।