बारां: बैसाखी पर शहर में पंजाबी महिला मंडल स्मार्ट का भव्य आयोजन हुआ, प्रदेश अध्यक्ष सोनिया अदलक्खा रहीं मुख्य अतिथि
Baran, Baran | Apr 12, 2026 बैसाखी के शुभ अवसर पर पंजाबी महिला मंडल स्मार्ट द्वारा रविवार को महिलाओं और बच्चों के लिए रंगारंग खेल एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मटकी दौड़, चेयर रेस, दौड़ प्रतियोगिता, बैलून गेम, बच्चों के लिए बॉल गेम और वरिष्ठ महिलाओं के लिए पास-इन-पास जैसे मनोरंजक खेल आयोजित किए गए।