प्रतापपुर: प्रतापपुर थाना के कांड में प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल
प्रतापपुर पुलिस ने थाना कांड संख्या 29/2026 में नामजद अभियुक्त साहेब आलम उर्फ साहेब अफ्रिदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 22.03.2026 को दर्ज उक्त कांड बीएनएस की धारा 126(1), 109, 118(1), 352, 351(2), 351(3) के तहत दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त साहेब आलम उम्र 20 वर्ष, पिता मो0 हाफीज उर्फ फुनु, निवासी बरवाटोली, थाना प्रतापपुर का रहने वाला है।