गोमिया: पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का साड़म पश्चिमी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
Gumia, Bokaro | May 14, 2026 गोमिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, एकीकृत बिहार सरकार एवं राज्य गठन के बाद झारखंड सरकार में मंत्री रहे माधव लाल सिंह का अंतिम संस्कार गुरुवार समय लगभग साढ़े बारह बजे साड़म पश्चिमी स्थित बोकारो नदी तट पर राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया।