चीनोर: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गोलेश्वर महादेव का हुआ भव्य जलाभिषेक
ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर के श्री गोलेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जल, दूध एवं पंचामृत से अभिषेक कर सुख समृद्धि और मंगल की कामना की। आज ज्येष्ठ पूर्णिमा एवं सोमवार होने के चलते मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। हर हर महादेव के जयघोस से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा।