प्रतापपुर: प्रतापपुर पुलिस ने नशे में ट्रक चला रहे चालक पर की कार्रवाई, वाहन थाना परिसर में खड़ा कराया गया
प्रतापपुर पुलिस ने शराब के नशे में ट्रक चला रहे एक चालक के खिलाफ कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार चालक शराब से भरा ट्रक लेकर जा रहा था। जांच के दौरान पुलिस को चालक की हालत संदिग्ध लगी, जिसके बाद पूछताछ और परीक्षण में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल ट्रक को कब्जे में लेकर प्रतापपुर थाने परिसर में खड़ा कराया।