श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ़ में औचक निरीक्षण के दौरान 22 कर्मचारी अनुपस्थित, कई दफ्तर बंद मिले
बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में सरकारी कार्यालयों में औचक निरीक्षण के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई। प्रशासनिक टीम ने विभिन्न विभागों में जांच की, जिसमें 22 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जबकि कई कार्यालय पूरी तरह बंद मिले। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति रजिस्टर और कार्यप्रणाली की भी जांच की गई, जिसमें अनियमितताएं सामने आईं। इस कार्रवाई का उद्देश्य सरकारी कामकाज में