कटनी नगर: मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ ने सातवें वेतनमान के लाभ सहित अन्य मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सीएम को सौंपा ज्ञापन
मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के तत्वाधान में आज सोमवार शाम 4:50 मिनट पर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुचे और उनकी लंबित मांगों जिसमें सातवें वेतनमान का लाभ कर्मचारियों को दिए जाने ई-अटेंडेंस सेवा से कर्मचारियों को मुक्त रखने और नियमितीकरण की मांग को लेकर जिले भर के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा।