बेगूसराय: SP मनीष की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन, 23 फरियादियों की फरियाद सुनी गई
कार्यालय कक्ष में शनिवार की दोपहर 2:00 बजे एसपी मनीष ने जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कुल 23 फरियादियों की फरियाद सुनी. एक-एक कर फरियादियों से फरियाद सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया. इस मौके पर एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.