जलालाबाद: जलालाबाद तहसील क्षेत्र में तीसरी बार भूमि अधिग्रहण के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, उपजाऊ जमीन नहीं देंगे
शाहजहांपुर के तहसील जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम दुमकापुर (ग्राम सभा गुलड़िया) के ग्रामीणों ने प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के विरोध में उमरिया मंदिर पर प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई रोकने की मांग की