भोरे: खेदुआपुर के समीप पुलिस ने एक बाइक व 72 लीटर शराब किया बरामद, बाइक में बंधे बोरे को फेंक तस्कर हुआ फरार
भोरे थाना क्षेत्र के खेदुआपुर के समीप पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक व 72 लीटर शराब बरामद किया है। इस कार्रवाई में तस्कर बाइक में बंधे बोरे को फेंक फरार हो गया। बाइक व शराब को जप्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच कर रही थी। इसी क्रम में एक बाइक सवार पीछे बोरे में बंधे शराब लेकर आ रहा था।