प्रभात पट्टन: मासोद में सरकारी स्कूलों में छात्रों की घटती संख्या को लेकर शिक्षकों ने निकाली जागरूकता रैली
प्रभात पट्टन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मासोद में बुधवार शाम 4:00 बजे हाई स्कूल और हाई सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य के द्वारा स्कूलों में छात्रों की घटती संख्या को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों और अभिभावकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर छात्रों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।