विदिशा नगर: इंडस्ट्रियल एरिया में जुआ खेलते 8 गिरफ्तार, 1.44 लाख का मशरूका जब्त
कोतवाली पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया में जुआ खेल रहे 8 लोगों को रविवार शाम 5 बजे गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई के दौरान 14 हजार 870 रुपये नकद तथा दो मोटरसाइकिल जब्त की गईं। जब्त मशरूके की कुल कीमत 1 लाख 44 हजार 870 रुपये बताई गई है।