जौनपुर: राष्ट्रीय मांग दिवस पर USRA ने मजदूरों के समर्थन में उठाई आवाज
उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन (USRA) ने मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे राष्ट्रीय मांग दिवस के अवसर पर मजदूरों के खिलाफ कथित दमन की कड़ी निंदा की। संगठन ने सरकार से हस्तक्षेप कर गिरफ्तार मजदूरों और श्रमिक नेताओं की तत्काल रिहाई तथा न्यूनतम मासिक वेतन 26 हजार रुपये लागू करने की मांग की।