होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम स्थित शांति निकेतन स्कूल में आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुई नगरपालिका अध्यक्ष
गुरुवार को शांतिनिकेतन स्कूल में आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव शामिल हुई इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा अपने उद्बोधन में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के महत्व से अवगत कराया।